खनिज विभाग और तहसील प्रशासन के संरक्षण में शिवनाथ नदी से अवैध रेत परिवहन ?, शासन को लाखों का नुकसान!
मस्तुरी/पचपेड़ी: मस्तुरी विकासखंड के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत भिलौनी गांव से होकर बहने वाली शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार पूरे जोर-शोर से जारी है। इस अवैध गतिविधि से शासन को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिलौनी रेत घाट से प्रतिदिन लगभग 50 से 60 ट्रैक्टर रेत निकालकर खुलेआम परिवहन किया जा रहा है। यह पूरा कारोबार बिना किसी वैध अनुमति और नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित किया जा रहा है।
सरपंच प्रतिनिधि द्वारा प्रति ट्रिप वसूली?
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भिलौनी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि सरोज नेताम द्वारा रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों से प्रति ट्रिप 200 रुपये की वसूली की जा रही है। यही अवैध कमाई का मुख्य जरिया बन चुका है।
खनिज विभाग और तहसील प्रशासन की चुप्पी?
स्थानीय लोगों एवं पत्रकारों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार खनिज विभाग और पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा को इस अवैध खनन की जानकारी दी गई, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
यहां तक कि पत्रकारों द्वारा मौके पर पहुंचकर फोन करने पर भी संबंधित अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाए जाते, जिससे रेत माफियाओं के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद
शासन और प्रशासन की निष्क्रियता के चलते रेत माफिया बेखौफ होकर शिवनाथ नदी के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।
उच्चस्तरीय जांच की मांग
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं राज्य शासन से उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि शासन के राजस्व की हानि रोकी जा सके और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हो सके।
📌 रिपोर्ट: The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली