कोरबा: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में सब इंस्पेक्टर निलंबित, FIR दर्ज
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर पर महिला द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल प्रभाव से संबंधित सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
इसके साथ ही पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
▶ महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी लिखित शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया के खिलाफ एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी थी। शिकायत में महिला ने सब इंस्पेक्टर पर अश्लील व्यवहार और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
▶ प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही
शिकायत सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मामले की प्राथमिक जांच कराई गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जिसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
▶ FIR दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
▶ अनुशासन पर सख्त एसपी सिद्धार्थ तिवारी
गौरतलब है कि कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अनुशासनहीनता और नियम विरुद्ध कार्यों पर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत आचरण पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

📌 The YUVA WORLD News
सच्ची, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली