छत्तीसगढ़: DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन विवाद में 1400 पेज की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े बहुचर्चित विवाद मामले में जांच पूरी कर ली गई है। सरकार के निर्देश पर कराई गई इस जांच की करीब 1400 पेज की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है।
यह जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। अब सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

▶ 2.5 करोड़ की वसूली और महंगे गिफ्ट का आरोप
जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि महिला डीएसपी कल्पना वर्मा ने कारोबारी दीपक टंडन से करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। इसमें लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपये की डायमंड रिंग, 5 लाख रुपये के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल बताए गए हैं।
कारोबारी का दावा है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई।

▶ ‘लव ट्रैप’ का गंभीर आरोप
कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे लगातार पैसे और उपहार लिए। उन्होंने इसे मानसिक और आर्थिक शोषण का मामला बताया है।
वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठा और साजिश करार दिया है।
▶ माओवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप
जांच रिपोर्ट का सबसे गंभीर पहलू यह है कि महिला डीएसपी पर माओवाद प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि जांच में दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिनमें पुलिस विभाग और नक्सल ऑपरेशंस से जुड़ी जानकारी भेजने का जिक्र है।
▶ खुफिया जानकारी लीक होना गंभीर अपराध
जानकारों के अनुसार, इस तरह की खुफिया जानकारी का लीक होना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध माना जाता है। इसी कारण इस बिंदु पर उच्च स्तर से रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया।
▶ सरकार लेगी अंतिम फैसला
फिलहाल 1400 पेज की जांच रिपोर्ट शासन के पास है। सरकार अब रिपोर्ट का अध्ययन कर आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई तय करेगी। इस मामले पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।
📌 The YUVA WORLD News
विश्वसनीय | निष्पक्ष | तेज़ खबरें





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर