रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर, IPS संजीव शुक्ला नियुक्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद राज्य को उसका पहला पुलिस कमिश्नर मिल गया है। रायपुर–बिलासपुर रेंज के आईजी आईपीएस संजीव शुक्ला को रायपुर नगरीय का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने कुल 15 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर रायपुर में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से।
📌 इन आईपीएस अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना
- संजीव शुक्ला – पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
- रामगोपाल – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर
- अभिषेक शांडिल्य – पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग
- बालाजी राव – पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव
- अमित तुकाराम काम्बले – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय
- लाल उमेन्द्र सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर
- शशिमोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
- दिव्यांग पटेल – पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर
- उमेश प्रसाद गुप्ता – पुलिस उपायुक्त, मध्य रायपुर नगरीय
- संदीप पटेल – पुलिस उपायुक्त, पश्चिम रायपुर नगरीय
- मयंक गुर्जर – पुलिस उपायुक्त, उत्तर रायपुर नगरीय
- विकास कुमार – उपायुक्त, ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल
- राजनाला स्मृतिक – पुलिस उपायुक्त, क्राइम एवं साइबर
- श्वेता श्रीवास्तव – पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
- ईशु अग्रवाल – पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक रायपुर नगरीय
पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के लागू होने से रायपुर में पुलिस को अधिक प्रशासनिक अधिकार मिलेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण, त्वरित निर्णय और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
— The YUVA WORLD News









Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर