The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : सोने-चांदी के आभूषण का हंडा निकालने के नाम पर ठगी, 3 गिरफ्तार

Views: 2421
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second

सोने-चांदी के आभूषण का हंडा निकालने के नाम पर ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

बालोदाबाजार। सोने-चांदी के आभूषण का हंडा निकालने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विधि से संघर्षरत एक बालक भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों को ग्राम जामगांव, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर से हिरासत में लिया है। आरोपियों द्वारा कुल ₹13,74,000 नगदी एवं लगभग एक तोला सोने के आभूषण लेकर धोखाधड़ी की गई थी।

आयुर्वेदिक कैंप के नाम पर करते थे ठगी

जांच में सामने आया है कि आरोपी महालक्ष्मी दवाखाना के नाम से फर्जी आयुर्वेदिक कैंप लगाकर विभिन्न शारीरिक बीमारियों के शर्तिया इलाज का दावा करते थे। इसी बहाने लोगों को अपने झांसे में लेकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी हड़प लेते थे।

नकदी, सोना और कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,80,000 नगदी एवं सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG11 E4500 को भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • नानसिंग चितोड़िया (उम्र 52 वर्ष) निवासी अरबी हरदोली रोड, उत्तम नगर, थाना अरवी, जिला वर्धा (महाराष्ट्र)
  • सूरज सिंह चितोड़िया (उम्र 18 वर्ष) निवासी अरबी हरदोली रोड, उत्तम नगर, थाना अरवी, जिला वर्धा (महाराष्ट्र)
  • विधि से संघर्षरत एक बालक

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस ठगी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

#dial112 #ChhattisgarhPolice #DPRChhattisgarh #BalodabazarDistrict #CGPolice #TheYuvaWorldNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed