The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बलौदाबाजार : एयर गन से फायरिंग, स्कूल में अध्यनरत छात्रा गंभीर रूप से घायल, 03 आरोपी गिरफ्तार

Views: 1248
Spread the love
Read Time:2 Minute, 28 Second

ग्राम खैरा में एयर गन से फायरिंग, स्कूल में अध्यनरत छात्रा गंभीर रूप से घायल, 03 आरोपी गिरफ्तार

बालोदाबाजार। जिले के ग्राम खैरा में एयर गन से की गई फायरिंग की घटना में स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। करहीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को घटना के मात्र 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

एयर गन से निकले छर्रे से बालिका के पैर में गंभीर चोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा एयर गन से फायर किया गया, जिससे निकले छर्रे छात्रा के पैर में जा लगे। घटना के बाद बालिका को गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

करहीबाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही करहीबाजार पुलिस हरकत में आई और त्वरित जांच करते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • देवनाथ जायसवाल (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण
  • तेजराम जायसवाल (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण
  • मुरलीधर ध्रुव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पाटन, थाना भाटापारा ग्रामीण

पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

#dial112 #cgpolice #DPRChhattisgarh #BalodaBazarDistrict #ChhattisgarhPolice

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed