The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बलौदाबाजार-भाटापारा : हर्षोल्लास के साथ जिले में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस..सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Views: 483
Spread the love
Read Time:4 Minute, 20 Second

हर्षोल्लास के साथ जिले में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

बलौदाबाजार, 26 जनवरी 2026: जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं भावी कार्य योजनाओं की जानकारी दी।

परेड और सलामी ने बढ़ाया समारोह का गौरव

जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। सांसद श्री अग्रवाल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस सहित कुल 10 टुकड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी।

परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर एवं परेड 2 आईसी मेघनाथ बंजारे ने किया। समारोह के दौरान रंगीन गुब्बारे आकाश में उड़ाकर हर्ष और उल्लास का प्रतीक प्रस्तुत किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान

मुख्य अतिथि ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों का श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मान किया और उनका हालचाल जाना। यह क्षण समारोह का सबसे भावुक एवं गौरवपूर्ण पल रहा।

49 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसमें राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, कृषि, महिला एवं बाल विकास, वन, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों की शानदार प्रस्तुति

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्धमान विद्यापीठ, द्वितीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलौदाबाजार एवं तृतीय स्थान स्वामी आत्मानंद एम.डी.व्ही. बलौदाबाजार ने प्राप्त किया।

विभागीय झांकियों में प्रथम स्थान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, द्वितीय स्थान जिला पुलिस एवं तृतीय स्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed