आरसमेटा स्कूल के पूर्व छात्र ने की आत्महत्या, 11 पेज का सुसाइड नोट छोड़ने से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा। जिले के न्यूयोको प्लांट स्थित आरसमेटा स्कूल से एक बेहद दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के एक पूर्व छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र को कुछ समय पहले कथित कारणों से स्कूल प्रबंधन द्वारा निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह किसी अन्य स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। आज अचानक छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से सभी स्तब्ध रह गए।
11 पेज का सुसाइड नोट बरामद, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप
घटना स्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मौके से 11 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। सुसाइड नोट में छात्र ने आरसमेटा स्कूल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना, अनुचित कार्रवाई और स्कूल से निष्कासन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी अनुसार कथीत रुप से नोट में स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्र ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताया है। पुलिस सुसाइड नोट की बारीकी से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

परिजनों का आक्रोश, शव रखकर किया चक्काजाम
छात्र की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। बीते दो घंटों से आरसमेटा–मुलमुला थाना क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन मौके पर, स्थिति तनावपूर्ण
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
📌 नोट: पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। The YUVA WORLD News मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली