कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
रायगढ़, 26 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कलेक्टर चतुर्वेदी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संविधान के पालन से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण – कलेक्टर
कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश को संचालित करने की आत्मा और शक्ति है। संविधान में निहित नियम, विधि एवं मूल्य हमें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा दिखाते हैं।
उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से संविधान की मूल भावना को समझने, उसके नियमों का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
इस अवसर पर धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्ही बालिका विधि कुमारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सस्वर पठन किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहना के साथ सुना।
कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
— The YUVA WORLD News






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार