छत्तीसगढ़: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, आपसी संघर्ष से मौत की आशंका…कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ कर गोलियां चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
बिलासपुर / मुंगेली। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मृत बाघ की उम्र लगभग दो से ढाई वर्ष बताई जा रही है। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि अचानकमार बाघों के संरक्षण के लिए घोषित टाइगर रिजर्व है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ट्रैप कैमरे में दो बाघों के बीच हुए खूनी संघर्ष की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें दोनों बाघ गंभीर रूप से घायल नजर आ रहे थे। इसके बाद एटीआर की टीम घायल बाघों की तलाश में जंगल में सर्चिंग कर रही थी।
सर्चिंग के दौरान मिला तीसरे बाघ का शव
रविवार को सर्चिंग के दौरान अचानकमार रेंज क्षेत्र में एक बाघ का शव मिला, जो पूरी तरह सड़ा हुआ था। शव की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाघ की मौत कब हुई।
चौंकाने वाली बात यह है कि टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को पहले इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। शव मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की।
आपसी संघर्ष को बताया जा रहा मौत का कारण
प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है। हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वहीं, ट्रैप कैमरे में दिखे घायल बाघों की तलाश अब भी जारी है, क्योंकि समय रहते उनका उपचार किया जाना जरूरी है।
बाघों की संख्या घटकर 17 रह गई
गौरतलब है कि अचानकमार टाइगर रिजर्व में पहले ही बाघों की संख्या सीमित थी। इस घटना के बाद अब यहां बाघों की संख्या घटकर 17 रह गई है, जो वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता का विषय बन गई है।
वन विभाग का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और टाइगर रिजर्व की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
वन्यजीव सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल
अचानकमार टाइगर रिजर्व में कुछ दिन पहले असामाजिक तत्वों द्वारा घुसपैठ कर गोलियां चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं मिली जानकारी अनुसार बाघ गणना के लिए लगे ट्रैप कैमरों के मेमोरी कार्ड चोरी होने की घटना भी घाटी थी अब वन्यजीव सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली