पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के दिनहाटा ब्लॉक के भेटागुड़ी में मतदान शुरू होने के तुरंत बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच झड़प की खबरें आई है। शहर के पास चांदमारी गांव में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनंत बर्मन घायल हो गए। वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं फिर से झड़प ना हो इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दें कि टीएमसी और भाजपा दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। ऐसा कहा गया कि वोटर्स को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोका गया और बूथ एजेंटों पर हमले करने के भी आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल की 3 लोकसभा सीट पर 56.26 लाख मतदाता हैं। इनमें से 15 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह 9 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी सीट पर मतदान जारी है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा, सुबह 9 बजे तक कूचबिहार में 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में क्रमशः 15.91 प्रतिशत तथा 14.13 प्रतिशत वोट पड़े। तीनों सीटें आरक्षित हैं। कूचबिहार व जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक समेत कुल 37 उम्मीदवार राज्य के उत्तरी हिस्से के इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे आरंभ हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश