शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
GPM News | गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी, विकासखंड गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा पूरे ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य प्रदीप पात्रे ने की। ग्राम पंचायत खोडरी की सरपंच दिव्या पेन्द्रों मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह गोवास एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चौरसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम खोडरी के समस्त विद्यालयों के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान
सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा सत्र 2025-26 में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को संस्था के प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार
अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में शिक्षा को महत्वपूर्ण साधन बताया और विद्यार्थियों सहित समस्त ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक मूलचंद चौरसिया, दीपचंद जैन, फूल सिंह पेन्द्रों, भावेश केशरवानी, नलिनेश जैन, मनोज दुबे, शिव सेवरे, राज जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार
मंच संचालन व्याख्याता आर.के. कुर्रे एवं सरिता राय द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन व्याख्याता सुधांशु गौरहा ने किया। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक-कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।









Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली