The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भाजपा बिलासपुर IT Cell की घोषणा, विनय अवस्थी जिला संयोजक व कृष्णा पाण्डेय जिला सह-संयोजक नियुक्त

Views: 1767
Spread the love
Read Time:1 Minute, 43 Second

भाजपा बिलासपुर शहर IT Cell की घोषणा, विनय अवस्थी बने जिला संयोजक

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आई.टी. सेल की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में की गई।

भाजपा संभाग प्रभारी एवं सहप्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर ने आई.टी. सेल जिला संयोजक एवं सह-संयोजक की घोषणा की।

आई.टी. सेल जिला संयोजक / सह-संयोजक की सूची

क्रमांकपदनाम
1आई.टी. सेल जिला संयोजक विनय अवस्थी
2आई.टी. सेल जिला सह-संयोजक कृष्णा पाण्डेय

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को डिजिटल माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

दिनांक: 27 जनवरी 2026
स्थान: जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़)

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed