The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : देह व्यापार का अड्डा बना रिहायशी मकान! पुलिस की रेड से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Views: 1504
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second


कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इलाके में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई है। मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश देकर मकान के भीतर चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया, जहां युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

Bilaspur News: Rama Life City Colony के एक मकान में अवैध गतिविधियां.. शराब और लड़कियां.. कॉलोनी वासियों का विरोध Video 

पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान से पांच युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया। रेड की भनक लगते ही सभी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते कोई भी फरार नहीं हो सका। पुलिस ने मौके से युवक-युवतियों के साथ मकान मालकिन को भी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

मोहल्लेवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार यह मकान डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और युवक-युवतियों का लगातार आना-जाना बना रहता था।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि विरोध करने पर मकान मालकिन द्वारा गाली-गलौज और धमकाने की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

सुरती पटेल चला रही थी पूरा रैकेट

पुलिस के अनुसार इस पूरे सेक्स रैकेट का संचालन सुरती पटेल नामक महिला कर रही थी। वह खुले तौर पर कहती थी कि मकान उसका है और वह अपनी मर्जी से जो चाहे कर सकती है। इसी मानसिकता के सहारे लंबे समय से इलाके में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।

नेटवर्क और ग्राहकों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रैकेट से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों और सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

— The YUVA WORLD News


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed