संविधान हमारा अभिमान, इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी – त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंमा नगोई में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित और व्यापक संविधान है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और हितों की रक्षा निहित है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान हमारा अभिमान है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। देश को आज़ादी दिलाने वाले महापुरुषों के बलिदान और भारत के गणतंत्र बनने की ऐतिहासिक यात्रा को हर व्यक्ति को सदैव याद रखना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रति. फते लाल सूर्यवंशी, श्री अशोक शास्त्री, उपसरपंच संजय पांडे, कांग्रेस नेता आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लश्कर, हेमलाल यादव, रामचंद्र यादव, सतीश श्रीवास, प्राचार्य श्री कश्यप, माखन धुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। राष्ट्रध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।
The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार