The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

IG Ramgopal Garg Inspection: सरकंडा-कोनी थाना निरीक्षण, संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर | Bilaspur Police News

Views: 3816
Spread the love
Read Time:4 Minute, 29 Second

IG रामगोपाल गर्ग का औचक निरीक्षण: सरकंडा और कोनी थानों की व्यवस्था सुधारने पर जोर

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को जिले के सरकंडा एवं कोनी थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थानों की साफ-सफाई, पुलिस अधिकारियों के अनुशासन, वेशभूषा एवं थाना भवन का गहन अवलोकन किया। साथ ही थानों में संधारित अभिलेखों एवं रिकॉर्ड्स की भी बारीकी से जांच की गई।

पीड़ितों से सीधे संवाद, त्वरित निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक ने थाने आए फरियादियों से स्वयं संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और थाना प्रभारियों को तत्काल एवं वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने आने वाला हर नागरिक सम्मान और संवेदनशीलता का हकदार है।

महिलाओं और बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान महिलाओं एवं बच्चों से विनम्र, सभ्य और संवेदनशील व्यवहार करने पर विशेष रूप से बल दिया गया। साथ ही थानों में पीने के पानी, स्वच्छता और समय पर पुलिस स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

‘अनुभव अभियान’ और ‘सशक्त ऐप’ पर निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक ने थानों में ‘अनुभव अभियान’ के तहत फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने हेतु QR Code लगाने तथा ‘सशक्त ऐप’ में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री शीघ्रता से करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इन कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

एक सप्ताह में सुधार कर रिपोर्ट देने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड्स एवं कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को एक सप्ताह के भीतर सुधारने एवं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए।

एसएसपी कार्यालय और निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रगति की जानकारी ली।

पुलिसिंग को हाईटेक बनाना प्राथमिकता

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को समझना, अधिकारियों की समस्याओं को जानना और पुलिस को फरियादी-केंद्रित एवं संवेदनशील बनाना है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को हाईटेक करना, मोबाइल ऐप्स और आधुनिक तकनीकों का उपयोग उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, और शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम फील्ड में दिखाई देंगे।

निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा – SSP

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनीश सिंह ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और थानों की व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जाएगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed