The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Ajit Pawar Plane Crash: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

Views: 801
Spread the love
Read Time:1 Minute, 49 Second


Ajit Pawar Plane Crash: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

रायपुर, 28 जनवरी 2026

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे (Plane Crash) में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुखद घटना को अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनका असमय निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Source: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक शोक संदेश (प्रेस विज्ञप्ति)


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed