The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र, सांसद बृजमोहन अग्रवाल का प्रयास लाया रंग

Views: 1965
Spread the love
Read Time:4 Minute, 27 Second


सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र

नई दिल्ली/रायपुर, 3 फरवरी। छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में नवा रायपुर में राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ हुआ है। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इसे वर्षों की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देगा और राज्य को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। इसके माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिम्युलेशन और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

युवाओं के लिए खुलेगा अवसरों का नया आकाश

उन्होंने कहा कि इस केंद्र से छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह नई पीढ़ी की उड़ान की शुरुआत है, जो राज्य को अंतरिक्ष विज्ञान के राष्ट्रीय एवं वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करेगी।

प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है और इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

लोकसभा से लेकर मंत्रालय तक रखा था मजबूत प्रस्ताव

सांसद अग्रवाल ने बताया कि अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान उन्होंने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का भ्रमण किया था। वहीं से उन्हें छत्तीसगढ़ में भी ऐसी अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करने की प्रेरणा मिली।

इसके बाद 08 सितंबर 2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में रायपुर में स्पेस लैब एवं सिम्युलेटर स्थापित करने का आग्रह किया। साथ ही लोकसभा में नियम 377 के तहत इस विषय को मजबूती से उठाया।

नवंबर 2025 में मिली थी स्वीकृति

सांसद अग्रवाल ने बताया कि 18 नवंबर 2025 को अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने पत्र के माध्यम से रायपुर में सिम्युलेटर सहित अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित करने की स्वीकृति की जानकारी दी थी, जिसके परिणामस्वरूप आज नवा रायपुर में यह सपना साकार हुआ है।


📌 बड़ी उपलब्धि: नवा रायपुर स्थित यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं को इसरो, नासा जैसे वैश्विक संस्थानों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेगा और राज्य को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed