The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : औद्योगिक दुर्घटना के बाद सख्त प्रशासन, सभी कारखानों में सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य.. पढ़ें पूरी ख़बर

Views: 2092
Spread the love
Read Time:3 Minute, 4 Second


सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु कारखानों को कराना होगा सेफ्टी ऑडिट

बलौदाबाजार, 3 फरवरी 2026। तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट में विगत माह हुई औद्योगिक दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में स्थित सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य कर दिया है।

कलेक्टर ने कारखाना प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कारखानों की सुरक्षा संपरीक्षा (सेफ्टी ऑडिट) की अद्यतन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। यह आदेश श्रमिकों की सुरक्षा एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

इन औद्योगिक इकाइयों को दिए गए निर्देश

जारी आदेश के अनुसार जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं —

  • मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, ग्राम रावन
  • मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, ग्राम हिरमी
  • मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, ग्राम सेमराडीह
  • मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, ग्राम रावन
  • मेसर्स नु विस्टा लिमिटेड, ग्राम रिसदा
  • मेसर्स श्री रायपुर सीमेंट प्लांट, ग्राम खपराडीह
  • मेसर्स न्यूवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ग्राम रसेड़ा
  • मेसर्स ए.पी.एल. अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्रा.लि., ग्राम रिंगनी
  • मेसर्स रियल इस्पात एंड एनर्जी प्रा.लि., ग्राम बकुलाही
  • मेसर्स अनिमेष इस्पात प्रा.लि., ग्राम खजुरी

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय पर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने या खामियां पाए जाने पर संबंधित इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।


The YUVA WORLD News 


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed