The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

BILASPUR : मड़ई स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सूर्या, बोले– क्षेत्र के विकास में नहीं होने देंगे कमी

Views: 442
Spread the love
Read Time:4 Minute, 5 Second


मड़ई स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सूर्या, बोले– क्षेत्र के विकास में नहीं होने देंगे कमी

मस्तूरी। ग्राम पंचायत मड़ई के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित संयुक्त वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या ने गांव के विकास के लिए 5 लाख रुपये देने की बड़ी घोषणा कर ग्रामीणों को खुश कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्या ने कहा कि गांव की तरक्की में फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरपंच द्वारा बताए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

गांव विकास के लिए 5 लाख रुपए की सौगात

वार्षिकोत्सव के दौरान अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या ने मड़ई पंचायत के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से पंचायत के लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे और भविष्य में भी गांव की जरूरतों के अनुसार सहयोग जारी रहेगा। उनकी इस घोषणा पर सरपंच और ग्रामीणों ने तालियों के साथ स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

स्कूल में बनेगा पक्का मंच

कार्यक्रम में सरस्वती सोनवानी ने बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में पक्का मंच बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंच के अभाव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परेशानी होती है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर संसाधन जरूरी हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सरपंच राजेंद्र ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और स्कूल की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी।

ग्रामीणों और शिक्षकों की रही बड़ी उपस्थिति

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्य आशा प्रसाद और व्याख्याता रोहित खुंटे ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मानसिक और सामाजिक विकास होता है।

कार्यक्रम में सीएसी विजय गौरहा, प्रमोद पांडेय, राजेश राजगीर (एचएम मड़ई), शांता साहू, विनोद कुर्रे, ज्योति पांडेल, रंजीत पाटवार, विजय मिरी, चरण दास महंत, विजेश्वरी यादव, रंजीता मरावी, रामकिशन सूर्यवंशी, उमेश कुमार सहित अनेक शिक्षक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed