The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मुंगेली दौरे पर बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग: थाना निरीक्षण, सायबर क्राइम पर सख्ती और पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा | The Yuva World News

Views: 368
Spread the love
Read Time:3 Minute, 44 Second

 

मुंगेली दौरे पर IG रामगोपाल गर्ग: थाना निरीक्षण, सायबर क्राइम और पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा

The Yuva World News | मुंगेली | 05 फरवरी 2026

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने मंगलवार को जिला मुंगेली का प्रवास कर जिले की पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और तकनीकी संसाधनों की गहन समीक्षा की।

थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण

प्रवास के दौरान IG ने थाना जरहागांव का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने थाना रजिस्टरों की जांच की और थाना प्रभारी व स्टाफ को निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग, रोजनामचा संधारण, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा CCTNS और सायबर पोर्टल की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया गया। वहीं संवाद सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

सड़क दुर्घटना, बीट सिस्टम और नागरिक संवाद पर जोर

बैठक में IG रामगोपाल गर्ग ने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने, सायबर क्राइम में तकनीक के अधिक उपयोग, बीट प्रणाली को मजबूत करने और आम नागरिकों से संवाद बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

सशक्त एप से मिली सफलता

IG ने सशक्त एप की उपयोगिता बताते हुए वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। सशक्त एप के माध्यम से जिले में पांच चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी पर मुंगेली पुलिस की सराहना की गई।

“अनुभव” QR कोड और बेसिक पुलिसिंग

उन्होंने “अनुभव” QR कोड के माध्यम से आमजन से फीडबैक लेने और बेसिक पुलिसिंग पर विशेष फोकस करने के निर्देश भी दिए।

सायबर सेल निरीक्षण और जागरूकता अभियान

सायबर सेल भ्रमण के दौरान IG ने NCCRP और CEIR पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निराकरण, म्यूल बैंक खातों पर कार्रवाई तथा स्कूल और कॉलेजों में सायबर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मान

प्रवास के अंत में IG रामगोपाल गर्ग ने सिटी कोतवाली, अपग्रेडेड कंट्रोल रूम, हाईटेक कैमरों और फिंगर प्रिंट शाखा का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed