रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में एक यात्री के बैग से करीब 6.84 लाख रुपए का कैश बरामद किया गया है। ये कैश आरपीएफ की सीआईबी ने बरामद किया है और कैश को लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी को कागजी कार्रवाई के बाद हेंडओवर किया है।
आरपीएफ ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे स्टेशन रायपुर में सीआईबी (डी.विंग) रायपुर के उपनिरी. बीआर साहू, स.उ.नि.एस.के.राठौर, प्र.आ. सीएमकेबी दुबे व आ. एनके महाणा द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 1 दुर्ग छोर में समय करीबन 11.10 बजे गा.सं. 12069 (जनशताब्दी एक्सप्रेस) से उतरकर एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में जा रहा था। उक्त व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछने पर नरेन्द्र शर्मा 44 वर्ष, निवासी-बलभद्र वार्ड भाटापारा थाना-भाटापारा शहरी जिला-बलोदाबाजार बताया तथा उसके पास रखे थैला के बारे में पूछने पर उसने बैग में नगद रकम है।
नगदी रकम ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त जानकारी अधिकारियों को देते हुए आदेशानुसार लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता दल (उत्तर) रायपुर नगर को फोन द्वारा दी गयी। उड़नदस्ता टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त बैग को उपस्थित गवाहों के समक्ष खुलवाकर चेक करने पर उसमें 6,84,400 पाया गया। मौके पर लोकसभा चुनाव उड़नदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी,रायपुर नगर उत्तर द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर