बलौदाबाजार-भाटापारा | 05 फरवरी 2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा रायपुर-सारंगढ़ सड़क मार्ग पर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय कुमार साहु के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
दिनांक 05 फरवरी 2026 को रायपुर-सारंगढ़ सड़क मार्ग क्रमांक NH-130B पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा परिभाषित विगत तीन वर्षों (2023, 2024 एवं 2025) में घटित सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट का गहन निरीक्षण किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा घोटिया मोड़, गोडा पुल, डोटोपार चौक, हडहा चौक (कसडोल) एवं गिधौरी चौक जैसे संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान NHAI, PWD एवं RTO विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण टीम में डी.एस. ठाकुर (सब इंजीनियर), श्रवण ध्रुव (परिवहन विभाग), मनोज मांडले (आई-रेड प्रभारी) सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। तकनीकी टीम द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के आधार पर रोड डिज़ाइन में सुधार, संकेतक बोर्ड, रोड डाइवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, रोड मार्किंग पेंट, बुल नोज, रम्बल स्ट्रीप, सोलर स्टड एवं पोलार्ड पाइप को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।
संबंधित विभागों को उक्त सुधार कार्य अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सड़क पर नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान थाना पलारी, कसडोल एवं गिधौरी की पुलिस टीम भी उपस्थित रही। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सुधारात्मक कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे।









Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला