बिलासपुर | 05 फरवरी 2026
अवैध नशे के कारोबार एवं अवैध आयुध की अंतर्राज्य सप्लाई पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली टेबलेट, ऑटोमेटिक पिस्टल, कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा मिनीबस्ती क्षेत्र में रेड एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी स्वराज कुर्रे (20 वर्ष), निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन, के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम बरामद की गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन एवं 20 जिंदा कारतूस भी मिले, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि अवैध हथियारों की सप्लाई भोपाल (मध्यप्रदेश) निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर (37 वर्ष) द्वारा की जा रही थी। आरोपी पूर्व में भी बिलासपुर जिले में पिस्टल सप्लाई के मामलों में संलिप्त रहा है और गिरफ्तारी से बचते हुए फरार था।
सूचना के आधार पर पुलिस की एक अन्य विशेष टीम को भोपाल रवाना किया गया, जहां स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी को एक ऑटोमेटिक पिस्टल एवं दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं धीरेन्द्र सिंह तोमर को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायरों एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा इस प्रकरण में अवैध नशा एवं हथियार नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर शीघ्र ही वैधानिक जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशा एवं हथियार कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला