बलौदाबाजार-भाटापारा | 05 फरवरी 2026
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। यह अभियान जिले में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलाया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बच्चों एवं युवाओं में यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए पेंटिंग, वाल आर्ट एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं भाटापारा में दो-दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
जिले के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए आम लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व की समझाइश दी गई।
वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। इसके साथ ही बलौदाबाजार, भाटापारा एवं कसडोल में शिविर आयोजित कर आमजनों को सुविधा देते हुए कुल 1173 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए।
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से रील/वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यातायात जागरूकता के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को भी सम्मानित किया गया।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अनमोल जीवन की रक्षा हो सके।









Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला