बलौदाबाजार में बीमार अशक्त वृद्ध महिला से दुष्कर्म, 02 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार नगर से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीमार एवं अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का पूरा विवरण
प्रार्थिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे दो आरोपियों ने एक बीमार एवं अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जबकि दूसरा आरोपी वहां खड़े होकर इस कृत्य में संरक्षण दे रहा था।
प्रार्थिया के वहां पहुंचते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 64(2)(k), 332(b) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
02 घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 02 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- श्याम यादव (36 वर्ष) – निवासी नयापारा बलौदाबाजार, वर्तमान पता: डेयरी के पास गैस गोदाम रोड, वार्ड नंबर 19, बलौदाबाजार
- मोहन पंजवानी (65 वर्ष) – निवासी डेयरी के पास, वार्ड नंबर 19, गैस गोदाम रोड, बलौदाबाजार
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
📌 ऐसे ही ताजा, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए जुड़े रहें – The YUVA WORLD News के साथ।





Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला