नीति आयोग की टीम ने ग्राम रिसदा में मनरेगा कार्यों का किया फील्ड सर्वे
बलौदाबाजार, 7 फरवरी 2026। विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय, नीति आयोग की सर्वे टीम ने शुक्रवार को जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम रिसदा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित कार्यों का फील्ड सर्वे किया। इस दौरान टीम ने योजना के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का आंकलन किया।

सर्वे के दौरान मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित कर साक्षात्कार लिया गया, जिसमें शून्य मानव दिवस, 1 से 90 मानव दिवस एवं 91 से अधिक मानव दिवस प्राप्त करने वाले हितग्राही शामिल थे। नीति आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित प्रश्नावली के आधार पर श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं एवं कार्यानुभव की जानकारी एकत्र की गई।
इसी क्रम में सामुदायिक परिसंपत्तियों, वृक्षारोपण कार्य एवं सामुदायिक डबरी निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा हेतु ग्रामीण मेट से भी साक्षात्कार किया गया। इसके अलावा योजना के समग्र क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी के लिए ग्राम रोजगार सहायक से भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सर्वे दल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से पूर्व निर्धारित प्रश्नावली में श्रमिकों से प्राप्त जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज किया गया, जिससे आंकड़ों का सटीक विश्लेषण किया जा सके।
इस निरीक्षण भ्रमण के दौरान नीति आयोग की ओर से नीतू गडेलिया एवं जुही राजन उपस्थित रहीं, वहीं ओआरजी संस्था से कमलेन्द्र प्रताप सक्सेना एवं जिला मनरेगा टीम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नीति आयोग का यह फील्ड सर्वे ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रभावशीलता को बढ़ाने एवं रोजगार सृजन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
📌 खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें – The YUVA WORLD News के साथ।






Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला