सिमगा में सूने मकान की चोरी का खुलासा: 4 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, ₹28 हजार का सोना बरामद
बलौदाबाजार। थाना सिमगा पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की घटना का महज 04 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹28,000 कीमत मूल्य का सोने का जेवर भी बरामद किया है।
प्रार्थी सक्षम जायसवाल, निवासी टीहूपारा सिमगा ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05 फरवरी 2025 की रात्रि जब वह अपने घर वापस लौटा तो देखा कि घर का गेट व अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा अलमारी में रखे ₹30,000 कीमत के सोने के जेवर चोरी हो चुके थे।
CG Breaking : तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी..हत्या या हादसा?.. देखें Video
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी झग्गर निषाद एवं मनीष गायकवाड को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ₹28,000 कीमत का सोने का जेवर बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी:
- झग्गर निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी टीहूपारा सिमगा
- मनीष गायकवाड, उम्र 20 वर्ष, निवासी टीहूपारा सिमगा
थाना सिमगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।
— The YUVA WORLD News






Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला