The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा, ₹12.62 लाख की ठगी..पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Views: 527
Spread the love
Read Time:3 Minute, 19 Second


नौकरी दिलाने के नाम पर ₹12.62 लाख की ठगी, कबीरधाम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कबीरधाम: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बोड़ला अंतर्गत पुलिस चौकी पोंडी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि प्रार्थी रूपेश जायसवाल, निवासी सुरजपुरा, चौकी पोंडी, जिला कबीरधाम से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके भांजे कृष्णा कुमार जायसवाल को शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिनांक 26 सितंबर 2023 से 25 फरवरी 2024 के मध्य कुल ₹12,62,000 की ठगी की गई।

मामले का विवरण

शिकायत पर थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 155/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान एक आरोपी भागीरथी साहू को पूर्व में अग्रिम जमानत के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। वहीं अन्य आरोपी फरार पाए गए, जिनके विरुद्ध पृथक चालान प्रस्तुत किया गया है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

जांच के दौरान आरोपी उमेश चंद्रा पिता रेशम लाल चंद्रा (उम्र 30 वर्ष), निवासी अरसिया, थाना जैजैपुर, जिला शक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर 05 लाख रुपये नगद लेने तथा मूल दस्तावेज प्राप्त करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से संबंधित दस्तावेज विधिवत जप्त किए गए हैं।

पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन एवं आर्थिक लेन-देन से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में दें।

सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, सहायक उप निरीक्षक बलदाऊ साहू, प्रधान आरक्षक खूबी साहू एवं आरक्षक राहुल कश्यप का विशेष योगदान रहा।

👉 ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News के साथ।


The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed