Bilaspur News: सोशल मीडिया पर निजी फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, IT Act के तहत कार्रवाई
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के थाना तोरवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक युवती की निजी फोटो वायरल कर बदनाम करने और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 77 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(क) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
🔹 क्या है पूरा मामला?
दिनांक 01 जनवरी 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके निजी फोटो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम कर रहा है और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
🔹 साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
तोरवा पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी निकाली, जिसमें आरोपी की लोकेशन अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।
🔹 पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल जांच के दौरान उसने निजी फोटो वायरल करने की बात स्वीकार की। इसके बाद दिनांक 05 फरवरी 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- नाम: सुमीत रात्रे
- पिता का नाम: गंगा प्रसाद रात्रे
- उम्र: 21 वर्ष
- पता: सूर्या विहार पाटनार कॉलोनी, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
🔹 पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग या निजी फोटो वायरल की शिकायत तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं, ताकि समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।
👉 The YUVA WORLD News पर पढ़ते रहें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की ताजा और विश्वसनीय खबरें।






Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला