Bilaspur News: विद्यार्थी का सर्वप्रथम कर्तव्य पढ़ाई और करियर का चिंतन – त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीगांव स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं जेके ग्रुप कोचिंग प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिलासपुर जिले के लोकप्रिय जननेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर को लेकर प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि विद्यार्थी का सर्वप्रथम कर्तव्य पढ़ाई करना और अपने करियर के प्रति गंभीर चिंतन करना है। सही दिशा में मेहनत कर विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।
🔹 गरीब और सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए फीस में रियायत की अपील
उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालकों से देश के सैनिक परिवारों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष छूट देने की अपील भी की, जिससे सभी बच्चों को समान शिक्षा का अवसर मिल सके।
🔹 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान एवं मेरिट सूची में आए दर्जनों विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
🔹 जनप्रतिनिधियों ने भी किया संबोधन
इस कार्यक्रम को क्षेत्र के जनपद सदस्य राघवेंद्र गहवई, रानीगांव सरपंच दिव्या रूपेश कोरी, जनजीराडीह सरपंच रमेश शिकारी, उपसरपंच श्रवण तंबोली सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
🔹 भव्य स्वागत और बड़ी संख्या में उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास का पुष्पहार और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामों से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
🔹 कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य विनोद निर्मलकर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के संचालक अभिषेक भोंसले ने किया।
🔹 प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ध्रुव गहवाई, चंद्रप्रकाश केसरवानी, भागवत निर्मलकर, जगन्नाथ देवांगन, राधेश्याम तंबोली, भागवत कोरी, पार्थ किशन, नरेश कामता सहित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
👉 The YUVA WORLD News पर पढ़ते रहें शिक्षा, सामाजिक और क्षेत्रीय गतिविधियों से जुड़ी हर बड़ी खबर।









Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला