The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

BILASPUR NEWS : छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सकरी में ऑटो चालक की महिला ने की सरेआम पिटाई, लेकिन थाने तक नहीं पहुंचा मामला..! क्षेत्र में चर्चा का विषय..कई सवाल खड़े ?

Views: 2056
Spread the love
Read Time:3 Minute, 50 Second

Bilaspur News: छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सकरी में ऑटो चालक की महिला ने की सरेआम पिटाई, लेकिन थाने तक नहीं पहुंचा मामला..! क्षेत्र में चर्चा का विषय..कई सवाल खड़े ?

बिलासपुर। शहर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास उस समय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जब एक महिला ने सरेआम एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी। यह घटना राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुरा मामला 07/02/2026 दोपहर 2 बजे से 2:30 बजेे की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने ऑटो चालक पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे सरेआम गालियां दीं और जमकर हाथ चलाया। इस दौरान ऑटो चालक पूरे समय हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया और खुद को निर्दोष बताता रहा।

🔹 मौके पर जमा रही भीड़, लेकिन कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी भी स्तर पर तत्काल पुलिस हस्तक्षेप नजर नहीं आया। अंत में महिला “थाने चलो” कहते हुए ऑटो चालक को उसी के ऑटो में बैठाकर अपने साथ ले गई।

🔹 थाना पहुंचने पर सामने आई अलग तस्वीर

The YUVA WORLD News की टीम जब मामले की जानकारी लेने सकरी थाना पहुंची तो थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की कोई भी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है और न ही इस संबंध में कोई मामला संज्ञान में आया है।

यह स्थिति कई अहम सवाल खड़े करती है — यदि महिला कथित आरोपी (आटों वाले) को लेकर थाने जाने की बात कह रही थी, तो मामला दर्ज क्यों नहीं हुआ? और यदि मामला थाने तक पहुंचा ही नहीं, तो घटना का अंतिम निष्कर्ष क्या रहा?

🔹 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई अलग कहानी

घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि ऑटो चालक द्वारा कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। बच्चों को उनकी मंजिल तक छोड़ने के बाद जब उसने किराया मांगा, तब विवाद हुआ और उसी दौरान उस पर झूठा आरोप लगाकर सरेआम पिटाई कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस, कानूनी प्रक्रिया और सामाजिक बदनामी के डर से ऑटो चालक ने विरोध नहीं किया और चुपचाप मार सहता रहा।

🔹 सवाल जो अब भी जवाब चाहते हैं

• यदि छेड़छाड़ हुई थी तो थाने में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई गई?
• और यदि आरोप गलत था तो ऑटो चालक के साथ हुई सरेआम मारपीट पर क्या कोई कानूनी कार्रवाई होगी ?
• भीड़ की मौजूदगी में हुई यह घटना अब वहां मौजूद लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर रही है की सच्चाई क्या है ?

इन सवालों के जवाब सामने आना जरूरी है, ताकि सच्चाई स्पष्ट हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

 The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed