The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर के जिला मंत्री बने मोनू रजक, युवाओं में खुशी की लहर..जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Views: 694
Spread the love
Read Time:3 Minute, 10 Second


भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर के जिला मंत्री बने मोनू रजक, युवाओं में खुशी की लहर

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिलासपुर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान मोनू रजक को भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी मिलते ही उनके समर्थकों, समाजजनों एवं युवाओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

BILASPUR NEWS : छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सकरी में ऑटो चालक की महिला ने की सरेआम पिटाई, लेकिन थाने तक नहीं पहुंचा मामला..! क्षेत्र में चर्चा का विषय..कई सवाल खड़े ?

पार्टी संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार मोनू रजक को संगठनात्मक मजबूती, युवाओं को जोड़ने और जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोनू रजक लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, सामाजिक सहभागिता व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

मोनू रजक ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

जिला मंत्री नियुक्त होने पर मोनू रजक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन से जोड़ना, राष्ट्रहित में कार्य करना तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

समाज एवं युवाओं में उत्सव जैसा माहौल

मोनू रजक को जिला मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके मित्रों, समर्थकों एवं समाजजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मोनू रजक जैसे ऊर्जावान और कर्मठ युवा को यह जिम्मेदारी मिलना भाजपा युवा मोर्चा के लिए मजबूती साबित होगा।

Tags:

BJP Yuva Morcha, Monu Rajak, Bilaspur News, मोनू रजक, भाजपा युवा मोर्चा, Bilaspur Politics, Chhattisgarh News, Yuva Morcha Bilaspur, Amar Agrawal, Political News CG, The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed