बिलासपुर: शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर स्पा सेंटर की संचालिका पूजा ढकाल एवं मैनेजर नीरू तमंग के खिलाफ जबरन अनैतिक कार्य कराने, मानसिक प्रताड़ना देने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार, उसे मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा गया था, लेकिन बाद में उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव डाला जाने लगा। सहयोग नहीं करने पर उसे बदनाम करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्य एवं अन्य तथ्यों के आधार पर गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
👉 यह मामला शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
#BilaspurNews #SpaCenterCase #IvorySpa #CrimeNews #ChhattisgarhNews #IllegalActivities #SpaCenterRaid #PoliceAction #BreakingNews #YUVAWORLD






Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला