The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में नई बीट प्रणाली लागू: SSP ने किया सरकंडा, सिविल लाइन व कोनी क्षेत्र का निरीक्षण | Visible Policing

Views: 1396
Spread the love
Read Time:3 Minute, 53 Second

बिलासपुर में नई बीट प्रणाली लागू, विजिबल और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम

बिलासपुर। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता के बीच पुलिस की दृश्यता (Visible Policing) बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नई बीट प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस प्रणाली के तहत शहरी क्षेत्रों में 24×7 तीन शिफ्ट में ड्यूटी और ग्रामीण क्षेत्रों में 8-8 घंटे की दो शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बेहतर संचालन हेतु SOP (Standard Operating Procedure) भी तैयार किया गया है।

SSP ने किया बीट क्षेत्रों का निरीक्षण

नई बीट प्रणाली के उचित क्रियान्वयन और आकलन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सरकंडा, सिविल लाइन एवं कोनी थाना क्षेत्र के बीटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र के बीट क्रमांक 01 नूतन चौक, बीट क्रमांक 03 चिंगराजपारा एवं बीट क्रमांक 04 मोपका में तैनात जवानों से बातचीत कर बीट सिस्टम के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं ड्यूटी संबंधी जानकारी ली गई।

बीट प्रणाली के प्रमुख उद्देश्य

  • थाना क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढ़ाना
  • अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण
  • प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखना
  • आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना
  • अपराध की प्रारंभिक सूचना संकलन
  • बाहरी व्यक्तियों एवं मुसाफिरों की जानकारी एकत्र करना

रजिस्टर निरीक्षण और जनता से संवाद

निरीक्षण के दौरान बीट आरक्षकों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा जवानों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर आम नागरिकों से संपर्क बनाए रखें। स्थानीय समस्याओं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, अड्डेबाजी एवं चोरी की घटनाओं वाले क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही अधिकारियों को आम जनता के साथ छोटे-छोटे समूहों में बैठक कर बीट प्रणाली की जानकारी देने, पुलिस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

आदर्श बीट प्रणाली की ओर मजबूत कदम

पुलिस प्रशासन द्वारा आदर्श बीट प्रणाली के अंतर्गत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। धीरे-धीरे क्षेत्रीय लोग अपने बीट आरक्षकों को पहचानने लगेंगे, जिससे पुलिस की पहुंच और प्रभावशीलता दोनों बढ़ेगी। इससे थाना स्तर पर पुलिस की उपलब्धता और आम जनता के लिए त्वरित सहायता सुनिश्चित हो सकेगी।

यह पहल बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed