The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News : मेले में बड़ा हादसा, सुनामी झूला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल.. देखें वीडियो

Views: 1462
Spread the love
Read Time:3 Minute, 42 Second

Surajkund Mela Accident Faridabad: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेले के मनोरंजन क्षेत्र में लगा सुनामी झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे सुनामी झूला तेज गति से घूम रहा था। उस समय झूले पर करीब 15 से 18 लोग सवार थे। अचानक मोटर फेल होने और बेयरिंग टूटने के कारण झूला असंतुलित हो गया और जोरदार तरीके से नीचे गिर पड़ा।

झूले का भारी हिस्सा जमीन पर गिरते ही उस पर बैठे लोग और आसपास खड़े दर्शक इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बहादुरी

पलवल के चांदहट थाना में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद सूरजकुंड मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। झूला गिरते ही वे बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

इसी दौरान राहत कार्य करते समय झूले का एक भारी हिस्सा (रेलिंग/प्लेटफॉर्म) उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी गर्दन और सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

13 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। झूला संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, मेले में लगे अन्य झूलों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मेले में शोक का माहौल

इस हादसे के बाद सूरजकुंड मेले में शोक और दहशत का माहौल है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को लोग सलाम कर रहे हैं।

The YUVA WORLD News इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed