Breaking News : पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत, अनाथ हुई मासूम बच्ची
बैतूल (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी ढाई साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा
यह हादसा बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांचा जोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि भोपाल से बैतूल की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। बाइक पर सवार विजय यादव और उनकी पत्नी आरती यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सोहागपुर के निवासी थे।
मां की गोद में थी मासूम, बच गई जान
हादसे के वक्त ढाई साल की मासूम बच्ची अपनी मां की गोद में थी। सौभाग्य से बच्ची की जान बच गई, लेकिन उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे दंपति
पुलिस के अनुसार विजय यादव और उनकी पत्नी बैतूल में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे और शनिवार रात बाइक से वापस सौहागपुर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रक चालक की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस भीषण हादसे के बाद इलाके में लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि नो-एंट्री खुलने के बाद ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की जा रही है।
The YUVA WORLD News इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करता है और घायल बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, अपराध, राजनीति और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें – The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला
Bilaspur Crime: सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 6 आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur News: NTPC में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, मोपका पुलिस ने आरोपी सुमित केवट को किया गिरफ्तार