The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

BILASPUR NEWS : ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर..चालक फरार..लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में आक्रोश

Views: 416
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second


Bilaspur Road Accident: लालखदान ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक गंभीर

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने पीछे से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विशाल रजक नामक युवक अपनी बाइक क्रमांक CG 10 V 6274 से बिलासपुर से महमंद स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालखदान ओवरब्रिज पर पहुंचा, उसी दौरान पीछे से आ रही हाइवा क्रमांक CG 10 R 1054 ने तेज गति से उसे टक्कर मार दी।

सिर और पैर में गंभीर चोट

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और हाइवा के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल तोरवा थाना पुलिस को सूचना दी।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने लालखदान ओवरब्रिज पर स्पीड कंट्रोल और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed