फिजूलखर्ची छोड़िए, अपनाइए बाबा गुरु घासीदास का सादगी विवाह — सतनामी सम्मेलन में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संदेश
रायपुर, 08 फरवरी 2026। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रविवार को सारंगढ़ प्रवास पर रहे, जहां वे प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज को फिजूलखर्ची छोड़कर बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने का संदेश दिया।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सादा जीवन, उच्च विचार और सामाजिक संस्कारों को अपनाकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज दिखावे की शादियों में अनावश्यक खर्च बढ़ गया है, जिससे परिवारों को कर्ज लेना पड़ता है। जबकि सादगी विवाह की परंपरा अपनाकर समाज आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बन सकता है।
💬 दिखावे की शादी नहीं, सादगी विवाह अपनाने की जरूरत
मंत्री ने कहा कि विवाह को आज प्रतिष्ठा और दिखावे का माध्यम बना दिया गया है, जबकि गुरु घासीदास जी ने बहुत पहले ही सादा, सरल और खर्च रहित विवाह की परंपरा समाज को दी थी। हमें उस मार्ग पर लौटने की आवश्यकता है ताकि समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनी रहे।
🙏 गुरु घासीदास बाबा के धार्मिक स्थलों के विकास को मिली बड़ी राशि
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि गिरौदपुरी, भंडारपुरी, लालपुर धाम सहित गुरु घासीदास बाबा से जुड़े सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
📚 शिक्षा और रोजगार को लेकर सरकार की बड़ी पहल
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सीजीपीएससी की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जा रही है, जिससे समाज के युवाओं को एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर जैसे उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। इसके अलावा पायलट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
👥 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, सदस्य लता लक्षमे, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, केराबाई मनहर, निर्मल सिन्हा, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, अजय गोपाल, वेदराम जांगड़े, हरिनाथ खूंटे, शिव कुमारी चौहान, बी.डी. भारद्वाज, आयोजक अजय कोसले सहित बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला