राजनांदगांव की 114 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ चावल महोत्सव, रोजगार दिवस व आवास दिवस का भव्य आयोजन — ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह
राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सभी 114 ग्राम पंचायतों में वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत चावल महोत्सव, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का सफल एवं व्यापक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को वीबी-जी-राम-जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। योजनाओं की जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्कैन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
📌 हितग्राहियों की सूची का वाचन, 90 दिवस की मजदूरी पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया। साथ ही वीबी-जी-राम-जी अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी के संबंध में हितग्राही वार चर्चा कर ग्रामीणों को लाभ की जानकारी दी गई।
🌾 चावल उत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का महत्व बताया गया
तीनों कार्यक्रमों के महत्व को स्पष्ट करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ग्राम पंचायतों में यह आयोजन उत्साह, जागरूकता और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
🎯 ग्राम पंचायत बोईरडीह में अनोखी पहल
ग्राम पंचायत बोईरडीह, जनपद पंचायत एवं जिला राजनांदगांव के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य शीला टाकेश सिन्हा, जनपद सदस्य साकेत वैष्णव, सरपंच महेश यादव, रोजगार सहायक बेबी नेताम, सचिव हेमंत साहू एवं इंजीनियर गोपी चंद द्वारा चावल, मिट्टी-मुरुम, सीमेंट एवं रेत से लिखकर चावल दिवस, रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के संदेश को दर्शाया गया, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी।
👥 जनभागीदारी से सफल हुआ आयोजन
तीनों कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भारी सहभागिता रही। लोगों ने शासन की योजनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई और अधिक से अधिक लाभ लेने का संकल्प लिया।
#RajnandgaonDist | CMO Chhattisgarh | DPR Chhattisgarh
The YUVA WORLD News










Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला