The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG Breaking News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गौवंश मुक्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Views: 728
Spread the love
Read Time:4 Minute, 9 Second

रायगढ़: लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 गौवंश मुक्त, 3 पशु तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़, 08 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 08 नग गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में गौवंश तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़ी निगरानी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, विशेष रूप से सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में तस्करों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति कुंजारा क्षेत्र से गौवंशों को बेरहमी से हांकते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल टीम गठित कर अटल चौक, लैलूंगा के पास घेराबंदी की।

कुछ ही देर में पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग पर तीन आरोपियों को 08 नग गौवंशों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मायाराम नागवंशी (45 वर्ष), सोहन यादव (47 वर्ष) एवं विद्याधर नागवंशी (36 वर्ष), सभी निवासी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) बताया।

पुलिस द्वारा तस्करी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके पश्चात गवाहों के समक्ष 08 नग गौवंश जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी गिरधारी साव द्वारा तत्काल गौवंशों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला में रखा गया।

कानूनी कार्रवाई

थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चौहान एवं आरक्षक  साय भगत की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “जिले में गौवंशों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की सतत निगरानी जारी है। आम नागरिक यदि कहीं भी पशु तस्करी की सूचना पाएं तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।”

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed