Bilaspur News: सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 36 पाव देशी शराब और नकद बिक्री रकम बरामद की गई है।
बीट क्रमांक 02 में पुलिस की दबिश
थाना सकरी के बीट क्रमांक 02 क्षेत्र में आरक्षक सज्जू अली एवं रामचंद्र कश्यप को बीट भ्रमण के दौरान चोरभट्ठी खुर्द खजुरी रोड के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी को अवगत कराकर मौके पर घेराबंदी की गई।
36 पाव देशी शराब और नकद राशि जप्त
घेराबंदी के दौरान आरोपी शुभम वासुदेव पिता कैलाश वासुदेव, उम्र 23 वर्ष, निवासी काठाकोनी, थाना सकरी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 36 पाव (6.480 लीटर) देशी शराब, जिसकी कीमत ₹3240 एवं बिक्री रकम ₹200 बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुलिस स्टाफ को मिलेगा इनाम
इस सफल कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा संबंधित बीट स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम देने की घोषणा की गई है।







Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला