The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

Views: 1560
Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second


Bilaspur News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने का संदेश दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा की गई।

👮 गिरफ्तार आरोपी

  • विकम ठाकुर पिता किशन ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंदिर चौक जरहामाठा, बिलासपुर (हुक्का बार मैनेजर)
  • रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक, बिलासपुर
  • अरबाज खान पिता मोहम्मद शुलेगान खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक मंगला, बिलासपुर

हुक्का बार संचालक को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

🚨 जप्त सामग्री

  • 6 नग हुक्का पार्ट
  • 8 नग कोयला कोको जेल
  • 4 नग स्टेन
  • 7 नग चिलम
  • 8 नग पाइप
  • 1 नग कोल हीटर
  • 1 नग हिसाब पंजी
  • नगदी ₹3000
  • 3 नग मोबाइल फोन

📌 पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध हुक्का बार संचालन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा।

The YUVA WORLD News अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की हर कार्रवाई की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुंचाता रहेगा।


Bilaspur News, Bilaspur Police, Civil Line Police, Hookah Bar Raid, Illegal Hookah Bar, Chhattisgarh News, CG Crime News, पुलिस कार्रवाई, बिलासपुर समाचार, अवैध हुक्का बार, Crime News India, Breaking News Bilaspur

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed