सिम्स बिलासपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत अधिकारियों ने किया सामूहिक दवा सेवन
बिलासपुर, 12 फरवरी 2026। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने स्वयं दवा का सेवन कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति तथा नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप ने फाइलेरिया उन्मूलन की दवाएं अल्बेन्डाजोल, डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं आइवरमेक्टिन का सेवन किया।
कार्यक्रम में कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ठाकुर, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. समीर पैकरा, डॉ. कमलजीत बाशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं सिम्स के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनभागीदारी से ही संभव है फाइलेरिया मुक्त समाज
अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा यह अभियान जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवाओं का निर्धारित मात्रा में सेवन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
फाइलेरिया पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोके जाने योग्य बीमारी है। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक दवा पहुंचाकर इस रोग की रोकथाम करना है। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी डर और भ्रम के दवा सेवन कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने की अपील की।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान से समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकेगा।
— रिपोर्ट: The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
Bilaspur News: अमर अग्रवाल के प्रस्तावों से 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा-पेयजल सुविधाओं पर जोर
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..