The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

“ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुक्का पिलाने वाली दुकान पर रेड, संचालक पर केस दर्ज..

Views: 326
Spread the love
Read Time:4 Minute, 25 Second

 



“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुक्का पिलाने वाली दुकान पर रेड, संचालक पर केस दर्ज

रायगढ़ | 16 फरवरी 2026 — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कोतवाली एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक पान एवं कॉस्मेटिक दुकान पर रेड कर सार्वजनिक स्थान पर युवक-युवतियों को हुक्का पिलाने वाले संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में छापा, हुक्का पॉट व फ्लेवर तंबाकू जब्त

दिनांक 15 फरवरी 2026 की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित शंकर पान एवं कॉस्मेटिक दुकान में दबिश दी। जांच के दौरान दुकान संचालक गिरीश भाठिया पिता विजय भाठिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी पक्की खोली चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा सार्वजनिक रूप से युवक-युवतियों को हुक्का पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

मौके से हुक्का पॉट एवं फ्लेवर युक्त तंबाकू पदार्थ बरामद कर जब्त किया गया।

कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई

दुकान संचालक का यह कृत्य सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (COTPA Act) का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई (इस्तगासा) की गई है।

“ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब, गांजा, हुक्का एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री एवं उपयोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि विभाग के सहयोग से संयुक्त अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा — “ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का अवैध उपयोग युवाओं को गलत दिशा में धकेलता है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रखना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।”

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी  अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक नसिर खान एवं कोतवाली और साइबर थाना स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


👉 नशे के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News के साथ।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed