The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Police Action: WhatsApp ग्रुप के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क, दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार

Views: 433
Spread the love
Read Time:5 Minute, 7 Second



Kabirdham Police Action: थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाज गिरफ्तार

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिलाएं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा नेटवर्क संचालित कर रही थीं।

🔹 WhatsApp ग्रुप के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी महिलाओं द्वारा अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा खिलाया जा रहा था। इनके जरिए खाईवाली कर अवैध रूप से सट्टा संचालन किया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

🔹 पहली कार्रवाई – नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता गिरफ्तार

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में दबिश दी, जहां नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता पति विक्रम गुप्ता (उम्र 42 वर्ष) को अपने घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगद राशि एवं पेन जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

🔹 दूसरी कार्रवाई – पूजा बांधेकर गिरफ्तार

दूसरे प्रकरण में वार्ड क्रमांक 05 लोहाराना दीवारपारा कवर्धा निवासी पूजा बांधेकर पत्नी संदीप बांधेकर (उम्र 28 वर्ष) को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पृथक से अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

🔹 पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में की गई।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला एवं डीएसपी कृष्ण चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक योगेश कश्यप एवं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

🔹 सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस जांच में सट्टा खेलने और खिलाने वाले अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी पतासाजी की जा रही है और शीघ्र ही उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔹 कबीरधाम पुलिस की सख्त चेतावनी

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में सट्टा-जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं किसी भी प्रकार के अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

🔹 इस कार्रवाई में विशेष योगदान

उप निरीक्षक शालिनी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी, उप निरीक्षक विनोद खांडे, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक वैभव सिंह कलचुरी, आरक्षक लेखा चंद्रवंशी, नारायण पटेल, नेमसिंह, संदीप शुक्ल, अमित ठाकुर, वारिस खान, विजय शर्मा, शिवाकांत, अजय वैष्णव, हीरेंद्र साहू, धर्मेंद्र मरावी, महिला आरक्षक दीपा राय, पुष्पा चंद्रवंशी, इंद्राणी साहू, कविता निषाद सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।


📌 Source: The YUVA WORLD News | Kabirdham Crime Report

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed