रायगढ़ : घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 6 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 16 फरवरी | The YUVA WORLD News
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
🔴 क्या है पूरा मामला?
महिला थाना रायगढ़ में 14 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे गांव के ही दो युवक रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से मकान में घुस आए।
आरोपियों ने कमरे में सो रही नाबालिग बालिका के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन जागे और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए।
⚖️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई। पुलिस टीम की सक्रियता से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

- रोहन उरांव, पिता – दिलबंधु उरांव, उम्र 20 वर्ष
- पवन कुमार मिंज, पिता – स्व. जोहन मिंज, उम्र 25 वर्ष
दोनों आरोपी निवासी – उर्दना, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़
📜 धाराएं और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) BNS और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक संदीप भगत एवं महिला थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश
“महिला एवं नाबालिगों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में रायगढ़ पुलिस की नीति पूर्णतः जीरो टॉलरेंस की है।”
🚨 जनता से अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
#RaigarhNews #ChhattisgarhPolice #POCSOAct #BreakingNews #TheYUVAWORLDNews





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली