The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: 15 Private Schools को कलेक्टर की चेतावनी, APAR ID और आधार एंट्री में लापरवाही पर मान्यता रद्द करने की तैयारी

Views: 1511
Spread the love
Read Time:2 Minute, 53 Second

बिलासपुर: APAR ID और आधार एंट्री में लापरवाही पर 15 अशासकीय विद्यालयों को कलेक्टर की गंभीर चेतावनी

बिलासपुर। जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के APAR ID निर्माण एवं आधार नंबर की एंट्री का कार्य UDISE पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। जिला कार्यालय द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कई विद्यालयों में यह कार्य अत्यंत धीमी गति से संचालित हो रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर बिलासपुर ने गंभीर लापरवाही बरतने वाले 15 अशासकीय विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में APAR ID एवं आधार एंट्री पूर्ण नहीं की गई तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी।

इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस

  • लोयला उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बहतराई
  • फेरीक्वीन विद्यालय, भारतीय नगर
  • एसईसी रेलवे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
  • ड्रीमलैंड स्कूल, अरविंद नगर
  • बर्जेश अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
  • चैतन्य टेक्नो स्कूल, तोरवा
  • सेंट फ्रांसिस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
  • फ्रेशग्रेस कॉन्वेंट स्कूल
  • फ्यूचर साइन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
  • न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल
  • सीता देवी विद्यालय, नेवसा
  • जैन इंटरनेशनल स्कूल
  • विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसहा
  • केंद्रीय जेल विद्यालय, बिलासपुर

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बिलासपुर ने स्पष्ट किया है कि यदि समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण एवं आवश्यक एंट्री पूरी नहीं की गई, तो विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का सख्त रुख: शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से APAR ID एवं आधार नंबर की एंट्री पूर्ण कर पोर्टल पर अपडेट करें।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed