बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई: 87 पौवा अवैध देशी मसाला शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा | 18 फरवरी 2026 | The Yuva World News
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिला बेमेतरा अंतर्गत चौकी कंडरका पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी कंडरका थाना बेरला क्षेत्र के ग्राम बोरसी निवासी आरोपी रामकुमार पारधी (उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से कुल 87 पौवा देशी मसाला शराब (33,660 मिलीलीटर) जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 8,700 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 890 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार