The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News : डिप्टी CM अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

Views: 2110
Spread the love
Read Time:4 Minute, 55 Second



डिप्टी CM अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

बिलासपुर, 20 फरवरी 2026। प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नई टीम को शपथ दिलाई। समारोह की अध्यक्षता बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की।

इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति श्री विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष श्री भरत कश्यप मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

  • अध्यक्ष: श्री अजीत मिश्रा
  • उपाध्यक्ष: श्री विजय क्रांति तिवारी
  • सचिव: श्री संदीप परिहार
  • कोषाध्यक्ष: श्री किशोर कुमार सिंह
  • सह सचिव: श्री हरिशंकर गंगवानी
  • कार्यकारी सदस्य: श्री कैलाश यादव

अरुण साव बोले – पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण लेकिन गौरवशाली

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, निष्पक्षता और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब से कई वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को आमंत्रित कर वर्कशॉप आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

पत्रकार कॉलोनी सड़क निर्माण हेतु 8 करोड़ की स्वीकृति

डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने प्रेस क्लब को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया – धरमलाल कौशिक

अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के हितों की रक्षा में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राजधानी रायपुर तक गंभीरता से चर्चा होती है, जो इसकी प्रभावशीलता को दर्शाता है।

प्रेस क्लब ने दिलाया बिलासपुर को अधिकार – विधायकगण

विधायक श्री अटल श्रीवास्तव और श्री सुशांत शुक्ला ने प्रेस क्लब की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना में प्रेस क्लब की ऐतिहासिक भूमिका रही है।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने जताया आभार

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं उपाध्यक्ष श्री विजय क्रांति तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह ने प्रेस क्लब की नई टीम के प्रति विश्वास और अपेक्षाओं को नई दिशा दी।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed